सड़क हादसे में घायल ठेका मजदूर की रांची में मौत
बोकारो, जून 7 -- दामोदा, प्रतिनिधि। सड़क दुघर्टना में घायल मुगो गांव निवासी 47 वर्षीय सीताराम महतो का इलाज दौरान रांची में निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सीताराम महतो डीवीसी चंद्रपुरा में रेंगा इंजीनियरिंग वर्कर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ठेका मजदूर थे। वे गत बुधवार को ड्यूटी समाप्त कर अपने घर मुंगो लौटने के क्रम में नर्रा जंगल स्थित सिंगारी मोड़ के समीप अज्ञात चार पहिए वाहन के द्वारा टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घटना की सूचना घर वालों को दी। वहीं इलाज हेतु केएम मेमोरियल अस्पताल बोकारो ले जाया गया। घायल की नाजुक स्थिति को देखकर बेहतर इलाज हेतु सैमफोर्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.