सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मी सोमल महतो ने टीएमएच में तोड़ा दम, पत्नी की पहले ही हो चुकी है
सराईकेला, जून 21 -- सरायकेला : टाटा स्टील कर्मचारी सोमल महतो आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। जमशेदपुर के टीएमएच आईसीयू में इलाज के दौरान शनिवार 20 जून को उनका निधन हो गया।राजनगर थाना क्षेत्र के रुगडीसाई निवासी सोमल महतो बीते बुधवार रात पत्नी सुधारानी महतो के साथ मोटरसाइकिल से आदित्यपुर लौट रहे थे। गोपीडीह के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुधारानी महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोमल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल से टीएमएच रेफर किया गया था, जहां तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.