जौनपुर, फरवरी 25 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। गोधना त्रिमुहानी पर हुई बाइक की टक्कर में घायल छात्र की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इंटर मीडिएट बोर्ड की परीक्षा देकर सोमवार की शाम बरसठी थाना क्षेत्र स्थित मनिकापुर गांव निवासी 18 वर्षीय सुशांत पुत्र अमृतलाल गौतम अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना त्रिमुहानी पर पहुंचे थे कि जंघई की ओर से आ रहे बाइक सवार से आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें करियांव दरापुर निवासी कुंदन पुत्र विनोद की एक पिक अप की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि सुशांत गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुनील कुमार यादव घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेज दिया था। सुशांत के पिता अमृत लाल ने बताया कि सुशांत उनका इकलौता पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.