लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- रमियाबेहड़,संवाददाता। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल छात्र-छात्राओं में से एक छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर रूप से घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। जहां उनका उपचार जारी है। शारदानगर थाना क्षेत्र के चमेली गांव निवासी 17 वर्षीय संजनी पुत्री उत्तम राज इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में उसकी कमर की हड्डी कूल्हे का जोड़ टूट गया। जिसके चलते उसका ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार संजनी के पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है और इलाज में भारी खर्च आ रहा है। ऐसे में परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से छात्र-छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.