सड़क हादसे में घायल गोरखपुर के युवक की मौत
नैनीताल, सितम्बर 2 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी युवक की बुधवार को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बीते 28 अगस्त को रामपुर में 27 वर्षीय ऋषिकेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जंगलकूरिया, गोरखपुर यूपी को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में ऋषिकेश बुरी तरह घायल हो गया था। रामपुर के स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद ऋषिकेश को हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजन उसे (एसटीएच) लेकर आए थे। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.