धनबाद, दिसम्बर 24 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। गोशाला ओपी से महज पांच सौ मीटर दूर कांड्रा पुलिया के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे हुए सड़क हादसा में घायल दीपक शर्मा (32) की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच धनबाद में हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की सुबह डोमगढ़ के ब्लाइंड स्कूल कॉलोनी स्थित आवास पर शव पहुंचते ही मातम पसर गया। मृतक की पत्नी,दो बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार दामोदर नदी के डोमगढ़ श्मशान घाट पर किया गया। मृतक के भाई पंकज शर्मा ने बताया कि दीपक सोमवार की रात में कांड्रा से अपनी बाइक जेएच 10 बीजे 7942 से घर आ रहा था। तभी उसी दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.