बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। शहर कोतवाली थानांतर्गत मूड़घाट के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हवेलीखास निवासी पंकज पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि गत 29 जनवरी को मूड़घाट सर्विस लेन पर उनके भाई अंगद पांडेय को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंगद को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.