सड़क हादसे में घायल की मदद के लिए आगे आए व्यवसायी
हजारीबाग, जून 25 -- बरही प्रतिनिधि। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बरही बाजार धनबाद रोड के रहने वाले व्यवसायी कपिल साव की मदद के लिए बरही के व्यवसायी और युवाओं ने हाथ बढ़ाया है। कपिल साव महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष हैं। कपिल साव के इलाज के लिए युवा और व्यवसायियों ने एकजुट होकर आर्थिक सहयोग अभियान चलाया। विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, आकाश जायसवाल, राहुल गुप्ता, संजय केशरी, अनिल केशरी, टिंकू गुप्ता सहित कई व्यवसायियों ने दुकान-दुकान जाकर सहयोग राशि एकत्रित की। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी ने कहा कि व्यवसायी समाज केवल व्यापार ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में भी सहभागी बनता है। वहीं सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी ने कहा कि व्यवसायी समाज भविष्य में भी हरसंभव सहयोग के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.