सासाराम, जून 3 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 29 मई की शाम करीब पांच बजे हुई थी। अमीरा निवासी करीब 70 वर्षीय वृद्ध रामनाथ सिंह सब्जी लाने साइकिल से गोड़ारी बाजार जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों ने उन्हें पहले समुदायिक स्वास्थ केंद्र गोड़ारी में इलाज कराया। लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखकर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उक्त जख्मी वृद्ध की दो जून की रात मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत परिजनों ने तीन जून को काराकाट थाने में लिखित शिकायत की। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मृतक के श...