संभल, मार्च 20 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार की दिल्ली में गुरुवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में शव दफन किया गया। नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सराय सादक निवासी सलीम (45वर्ष) सोमवार शाम मैनाठेर से घर लौट रहा था। संभल मुरादाबाद मार्ग स्थित सिरसी के निकट पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने सलीम की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल हुए सलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन घायल को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। गुरुवार रात उपचार के दौरान सलीम की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मातम पसर गया। गमगीन माहौल में शव को दफन किया गया। थानाध्यक्ष रमेश पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.