संभल, नवम्बर 24 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के केशरपुर गांव के नजदीक शनिवार रात्रि एक बोलेरो पिकअप ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जहां चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायलों में से उपचार के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर ने देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निवासी होतेलाल के बेटे शंभूलाल की बारात में शामिल होने के लिए मोहल्ले के दर्जनभर लोग बोलेरो पिकअप में सवार होकर बहतकरन गांव बारात में जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो रजपुरा थाना क्षेत्र के केशरपुर गांव के पास पहुंची, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। जिसमें चालक हरिओम पुत्र रामेश्वर की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं घायलों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.