सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान गई जान
गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के टोटो स्थित तेलीपाड़ा के समीप शाम हुए सड़क हादसे में घायल 16 वर्षीय रोहित मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कुल्ही का निवासी था। घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है,जब ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां 26 वर्षीय मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित मांझी का इलाज चल रहा था लेकिन देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- बाइक-ऑटो की टक्कर में दो घायल पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.