सड़क हादसे में घायल का इलाज के दौरान मौत
कटिहार, मई 9 -- कटिहार कोढ़ा प्रखंड के कोलासी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेश सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। दो दिन पहले हुए सड़क हादसे के बाद उन्हें फौरन कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर विराटनगर, नेपाल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि दुर्घटना के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घर का माहौल गमगीन है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.