फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 28 -- नवाबगंज। फतनपुर गांव के पास बीते रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में नलकूप विभाग में कार्यरत बाबू देव गिरी उर्फ दुष्यंत अपने दो अन्य साथियों के साथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार को देव गिरी उर्फ दुष्यंत की मौत हो गई। इसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला बरतल निवासी चंदन अपने साथी देव गिरी उर्फ दुष्यंत और अमित के साथ मेरापुर क्षेत्र के गांव अचरा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही वे थाना नवाबगंज के गांव फतनपुर के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक अज्ञात दूसरी बाइक अचानक मुड़ गई। अचानक बाइक के मुड़ने से चंदन अपना नियंत्रण खो बैठे और दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार युवक सड़क पर काफ...