इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए एंबुलेंस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के लुकाधड़ी निवासी जय बिंदर पुत्र ओमप्रकाश नौ अप्रैल को दिल्ली से मरीज को एंबुलेंस से बनारस ले जा रहे थे। तभी फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में आगे चल रहे वाहन से एंबुलेंस टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल चालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.