सड़क हादसे में घायल एंबुलेंसकर्मी की मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 1 -- खुटार। थाना भीरा क्षेत्र के गांव मैडहिपुरवा निवासी अनुज कुमार पुत्र महेश प्रसाद सीएचसी वंडा में 108 एंबुलेंस पर कार्यरत थे। 15 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुटार-मैलानी रोड पर बाबा चौराहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।हादसे में अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर उन्हें सीएचसी खुटार में भर्ती कराया गया था।हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।मृतक के पिता महेश प्रसाद पुत्र स्वर्गीय परागदत्त ने खुटार थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर खुटार पुलिस ने सोमवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.