मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- सरैया। जैतपुर थाने के नवादा स्थित एसएच-86 पर सोमवार की रात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार दूसरे युवक ने मंगलवार को एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ माली टोला निवासी सेवानिवृत्त सैनिक बैद्यनाथ सहनी का पुत्र मिथिलेश सहनी (33) था। मिथिलेश इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और बेंगलुरु में एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। होली पर वह घर आए थे। वह चचेरे भाई मोहन सहनी के साथ पारू थाना क्षेत्र की मंगूरहिया पंचायत के हीरापुर गांव स्थित अपनी बहन से मिलकर लौट रहे था। दुर्घटना में मोहन सहनी (38) की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव गांव पहुंचा। मिथिलेश को एक 10 साल का पुत्र और दो बेटी है। मोहन सहनी ट्रक चालक था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि ...