मुंगेर, नवम्बर 30 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। झिकुली पुल के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बेलहर के गोरगांव निवासी 55 वर्षीय अरविंद सिंह की उपचार के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। संग्रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। मृतक की पत्नी मीना देवी पति का शव देखते ही बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। वहीं, दोनों पुत्र राजीव कुमार और रोहित कुमार रोते हुए अपने पिता को जगाने की गुहार लगा रहे थे। जबकि, पूरा गांव सकते में था। जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से गंगटा गए थे और लौटते वक्त झिकुली के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। संग्रामपुर में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.