सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- भरथना। रतहरी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 45 वर्षीय श्याम पुत्र राधा कृष्ण को मंगलवार देर शाम गांव के बाहर सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.