मिर्जापुर, मार्च 1 -- जमालपुर,मिर्जापुर। सड़क हादसे में चार दिन पहले घायल अधेड़ की वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जमालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी 54 वर्षीय महेंद्र केशरी 26 फरवरी की शाम को डोहरीचट्टी से पैदल अपने घर जाते समय तेज बाइक रफ्तार के धक्के से गंभीर रुप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को उपचार के लिए वाराणसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। मृतक डोहरी चट्टी पर मिठाई की दुकान का संचालन कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी एवं इकलौती पुत्री साधना का रो -रोकर हाल बेहाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.