देवरिया, फरवरी 12 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। बेटी के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक अधेड़ सड़क हादसे में घायल हो गया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी घर पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के भरौटा गांव निवासी राजेन्द्र गुप्ता(65) पुत्र स्व. रामहरख मंगलवार की शाम को कुशीनगर स्थित अपनी बेटी के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह नेशनल हाईवे पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही कुटी के पास पहुंचे थे कि उन्हे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हे इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां से इलाज कराने के बाद परिजन राजेन्द्र को घर लेकर आ गए। बुधवार की सुबह राजेन्द्र की अचानक तबियत बिगड़ गई, परिजन अभी कुछ समझ पाते की राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.