मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के बखरी शांति निकेतन स्कूल के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल साइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति का इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक अहियापुर थाने के राधोपुर गांव के निवासी जय किशोर राय (50) था। मेडिकल ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने पुलिस को बताया शनिवार को उसके पिता चौक पर गए थे। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से घायल मजदूर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...