गुमला, अप्रैल 7 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात व्यक्ति की सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल व्यक्ति को दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन वह बेहोशी की हालत में था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सदर थाना के एसआई विनय कुमार ने अज्ञात शव का पंचनामा कर उसे 72 घंटों के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.