हरिद्वार, सितम्बर 10 -- सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर कैशलेस उपचार का लाभ मिल सके, इसके लिए पीएम-राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य और जिला सूचना विभाग को योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों में फ्लेक्स और बैनर लगाकर योजना की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। गुरुवार को सीसीआर में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी है। योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचने से दुर्घटना में घायल पात्र लोगों को समय से कैशलेस उपचार का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के अस्पतालों में प्रमुख स्थानों पर पीएम-रा...