रुडकी, मार्च 10 -- क्षेत्र के बिझौली गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवकों की मदद करने के बजाय अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी पुनीत अपने दो मित्रों रंजीत और योगेश के साथ बीते 16 फरवरी को हरिद्वार से मेरठ की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच, जब उनकी बाइक मंगलौर के निकट बिझौली गांव के पास पुल पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय घायल युवक अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ गए थे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब पीड़ित के परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर बाइक लेने पहुंचे, तो वहां से वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.