सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाली पीआरबी-1344 बनी ''''पीआरबी ऑफ द डे''''
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- शाहजहांपुर। सड़क हादसे में घायल तीन लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाली यूपी-112 की पीआरबी-1344 को ''''पीआरबी ऑफ द डे'''' चुना गया है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को तिलहर क्षेत्र के निगम घाट राय खुर्द में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी तत्काल मौके पर पहुंची। एक कार बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गई थी, जिसमें दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस टीम ने बिना देरी किए तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ ने पीआरबी-1344 को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथयात्रा में 300 से अधिक श्रद्धालुओं की बचाई जान शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर टीम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.