गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पालकोट रोड स्थित सरना टोली के समीप वाहन की टक्कर से 44 वर्षीय पांचू खड़िया की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पांचू खड़िया खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी ,और मौके से फरार हो गया।टक्कर लगने के बाद पांचू खड़िया गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान गई जान देर रात होने के कारण शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच ...