बुलंदशहर, मार्च 5 -- नगर क्षेत्र में बीते दिनों मऊखेड़ा फ्लाईओवर पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया था। घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नगर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव ताजपुर निवासी पीड़ित कमल ने तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी की रात को उसके पिता विजयपाल सिंह गांव ताजपुर लौट रहे थे। मऊखेड़ा पुल के ऊपर पीछे से एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से उसके पिता को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसके पिता को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.