गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता महानगर में हुए सड़क हादसे में एम्स के एमबीबीएस छात्र समेत दो युवक घायल हो गए हैं। एमबीबीएस छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों युवकों को एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वाकया गुरुवार बीती रात का है। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात करीब 11:30 बजे एमबीबीएस छात्र अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से मोहद्दीपुर आया था। इस दौरान मोहद्दीपुर चौराहे के पास यूटर्न लेते समय पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से एमबीबीएस छात्र बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। बताया जाता है कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां पता चला कि एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.