सड़क हादसे में गर्भवती महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाइवे पर सरायदौलत गांव के पास किसी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से पति के साथ बाइक से जा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। वह तीन माह की गर्भवती बताई जा रही हैं। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के परीक्षितपुर गांव निवासी शिल्पी कुमारी (28) पत्नी मनु कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी करने के बाद पति मनु कुमार के साथ बाइक से छिबरामऊ किसी काम से जा रही थी। जब वह जीटी रोड हाइवे पर सरायदौलत गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार किसी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से उछलकर सडक़ पर जा गिरी। हादसे में वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.