संतकबीरनगर, जून 23 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा लोहरसन मार्ग पर रविवार की रात्रि एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति ठीक नहीं हुई तो गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया,जहां हालत नाजुक बनी हुई है।रविवार की रात्रि सकीना खातून पत्नी नूर मोहम्मद निवासी सांथा एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगवाकर अपने घर पैदल आ रही थीं। अभी अब्दुल्ला चाय के दुकान सांथा के सामने ही पहुंची थी कि एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन हेमरेज हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें परिजनों ने मेहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनक...