गाजीपुर, फरवरी 3 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर नहर के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में वृद्ध की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार धनौता गांव निवासी 75 वर्षीय हृदयनरायण कुशवाहा सोमवार को नहर के पास अपनी बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर अचेत हो गया, जबकि हृदयनरायण कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.