बगहा, अक्टूबर 6 -- बेतिया, एसं। बेतिया-अरेराज मुख्य पथ पर पहाड़पुर मेला चौक के समीप सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिले मजदूर की मौत सोमवार को हो गई। वह नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा बंग्ला टोला वार्ड -1 के दीनानाथ सहनी के पुत्र हीरालाल चौधरी (21) था। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौतपार्टी में बुलाने का मामला जीएमसीएच में पोस्टमार्टम रूम के बाहर जीजा खड्डा खुजलहिया निवासी विनय चौधरी ने बताया कि बीते चार अक्टूबर की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया निवासी रवि चौधरी समेत तीन लोग जन्मदिन की पार्टी में चलने की बात कहकर हीरा लाल को बुला ले गए थे। यह भी पढ़ें- घर से बुलाकर शराब पार्टी और फिर हत्या, 24 बार युवक को चाकू से गोदा; बिहार में भयान...