सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के क्रम में मौत
पाकुड़, जून 29 -- महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर विगत 22 जून की शाम दुमकाडंगाल गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल देवीनगर निवासी 20 वर्षीय नयन सिंह ने छह दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद रविवार शाम को कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। नयन की मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नयन सिंह, निक्कू सिंह का पुत्र था। दुर्घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया था। परिजनों की उम्मीदें बनी रहीं, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका。
दुर्घटना की स्थिति गौरतलब है कि 22 जून को हुए इसी हादसे में स्कूटी सवार एक अन्य युवक राजवीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.