सड़क हादसे में क्लीनर की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, जून 17 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित एक ढाबे के बाहर हुए सड़क दुर्घटना में बस के हेल्पर की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जनपद बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर कलां निवासी फहीम शाह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता वकील शाह (45वर्षीय) बस पर क्लीनर के रूप में कार्य करता था। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.