रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप में एक साइकिल सवार सिडकुल कर्मी को तेज रफ्तार टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से सिडकुल कर्मी कोमा में है और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सुरेश बाबू पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम. कपनेरी थाना मिलक जिला रामपुर यूपी ने बताया कि उनका बड़ा भाई यतेन्द्र कुमार कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में किराये पर रह कर सिडकुल पंतनगर स्थित एक कम्पनी में काम करते हैं। सुरेश के मुताबिक, दो मार्च की रात उनका भाई ड्यूटी करने के लिए साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तभी कृष्णा कॉलोनी के मोड़ के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनके भाई को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका रुद्रपुर के ...