जौनपुर, जून 7 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गांव के पास शनिवार की सुबह कोचिंग जा रही हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए जरूरी कार्यवाही में जुट गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव निवासी रामप्रसाद गौतम की 17 वर्षीय बेटी रौनक गौतम अपने ननिहाल बक्शा थाना के दक्षिणपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार के घर रहकर हाई स्कूल(10वीं) की पढ़ाई कर रही थी। सुबह करीब छह बजे रौनक अपने ननिहाल से साइकिल लेकर धनियांमऊ स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर स्थित श्रीनारायण सिन्हा इंटर कॉलेज सरायहरखू के पास पहुंची थी तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घायल रौनक को सीएचसी नौपेड़वा ले जाया गया, जहां से उ...