सड़क हादसे में कैटर्स की मौत, दूसरे दिन सुबह हुई पहचान
हरदोई, जून 1 -- हरदोई। लखनऊ-पलिया हाईवे पर मन्नापुरवा पावर हाउस के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। दूसरे दिन सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय थोक पश्चिमी निवासी 30 वर्षीय अंकित उर्फ श्यामजी के रूप में की। पुलिस ने बताया अंकित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या-79 में रहता था। शादी-ब्याह समारोहों में कैटरिंग का काम करता था। वह अविवाहित था। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.