काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर। गदरपुर के पास रविवार रात भूसे से भरे ट्राले और कैंटर की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यूपी के ग्राम ईलर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र राम प्रसाद कैंटर चालक था। बीते एक मार्च की रात को अपना कैंटर रुद्रपुर लेकर जा रहा था। इसी दौरान गदरपुर के पास भूसे से भरे ट्राले से कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कैंटर चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.