महाराजगंज, अप्रैल 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के निचलौल-सिसवा मार्ग पर रायपुर गांव के पास शनिवार दोपहर बाद सड़क हादसे में कुशीनगर निवासी बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी लक्ष्मण कुशवाहा (18) पुत्र विनोद कुशवाहा अपनी मां रामवती (45) को बाइक पर बिठाकर निचलौल की तरफ किसी काम से आ रहा था। इस बीच निचलौल की तरफ से एक पिकअप पीछे दो जेनरेटर बांधकर सिसवा की तरफ जा रहा था। लक्ष्मण की बाइक जैसे ही रायपुर गांव के सामने आई। इस दौरान पिकअप में बंधा जेनरेटर खुल कर पिकअप से अलग हो गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.