कटिहार, जनवरी 28 -- बरारी,संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारी हॉट पर भारती टोला बीएसनल कार्यालय के सामने मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से बरारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर पंचायत निवासी आयुष कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान व ट्रक की चपेट में आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.