महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल-सिसवा मार्ग पर रेशम फार्म के सामने बुधवार दोपहर सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों निचलौल के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ में एक साथ पढ़ते थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निचलौल कस्बा के मियां मोहल्ला निवासी विकास केडिया का पुत्र अनुकल्प (14) महाशय मोहल्ला निवासी विनोद मिश्र के पुत्र आर्यन के साथ बाइक से सिसवा रोड पर किसी कार्य से जा रहा था। इस बीच रेशम फार्म के सामने एक गन्ना लदी ट्रॉली की चपेट में दोनों आ गए। अनुकल्प ट्रॉली के पहिया के नीचे आ गया। इस हादसे में अनुकल्प की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। सीएच...