मेरठ, जनवरी 30 -- कांवड़ पटरी मार्ग पर गुरुवार सुबह मानपुरी गांव के पास नीलगाय से टकराकर स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई और उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, किशोर के परिजनों ने इस घटना को हादसा नहीं हत्या बताया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी 15 वर्षीय अक्षय पुत्र राजकुमार अपनी बुआ राजेश की पुत्री शशि के घर मुजफ्फरनगर के जटमुझेड़ा गांव में पिछले पांच माह से रह रहा था। यहां वह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में कार्य करता था। गुरुवार सुबह अक्षय अपनी भांजी के साथ स्कूटी पर गाजियाबाद जा रहा था। कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के पास पहुंचा तो अचानक सामने नील गाय आ गई, जिससे टक्कर लगने के बाद अक्षय और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया जहां चिकित्...