इटावा औरैया, अप्रैल 15 -- इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला ढकाऊ के पास पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार किराना दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना ऊसराहार क्षेत्र के नगला ढकाऊ निवासी 26 वर्षीय राजीव कुमार यादव गांव में ही किराना की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 10 अप्रैल को वह अपनी स्कूटी से दुकान का सामान लेने के लिए निकला था। बताया गया कि गांव से लगभग 300 मीटर दूर पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजीव सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घायल राजीव को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.