रुडकी, फरवरी 27 -- झबरेड़ा। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग कस्बे से कुछ ही आगे पेट्रोल पंप के पास बलेनो कार की टक्कर ट्रैक्टर बोगी से होने से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया है। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी विशाल ट्रैक्टर बोगी लेकर मंगलौर से झबरेड़ा आ रहा था। कस्बे से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर बोगी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक टक्कर लगते ही ट्रैक्टर से दूर सड़क पर जा गिरा तथा घायल हो गया। कार में सवार चार लोग जो पंजाब के निवासी थे, कार चालक लवप्रीत उम्र 28 वर्ष सहित घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.