बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर। सहायक अभियंता जलिनगम उदय प्रताप सिंह ने 23 मार्च को महराजगंज तराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जलनिगम के सैंपल सहायक देवेश कुमार यादव के साथ कार से जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तुलसीपुर में शामिल होने जा रहे थे। तभी कौवापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट लग गई। कार भी डैमेज हो गई। प्राइवेट स्कार्पियो में 14 लोग सवार थे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात स्कार्पियो चालक पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...