हाथरस, मई 27 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। हाईवे के एटा रोड स्थित गल्ला मंडी के समीप गांव गढ़िया इकबालपुर पर देर रात हुए एक सड़क हादसे में ईको सवार छह श्रद्धालु घायल हो गये। कार चालक द्वारा गाड़ी को गलत दिशा में मोड़ने के कारण यह हादसा हुआ। सभी छह घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11:30 बजे के लगभग कार सवार छह श्रद्धालु मथुरा वृंदावन से भंडारा करके अपने घर बदायूं जा रहे थे। वहीं पंत चौराहे पर सड़क बनने के कारण रास्ते का डायवर्सन किया गया था, इसको लेकर सही दिशा न मिलने पर चालक कार को लेकर एटा रोड पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराया ऑटो, महिला समेत दो श्रद्धालु गंभीर जहां हाईवे पर जैसे ही उसने वापस लौटने को लेकर मंडी समिति के निकट गाड़ी को यू टर्न मोड़ा तो ए...