मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच 27 पर गायघाट पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आगे चल रही कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इसमें चालक सहित चार लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार का पिछला शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजवाया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान नहीं हुई है। सूचना पर गायघाट थाने के एसआई विजय राम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सभी लोग दरभंगा से हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। एसआई ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...