विकासनगर, मार्च 23 -- हरबर्टपुर-धर्मावाला मार्ग पर विगत 18 मार्च को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि 18 मार्च की रात करीब 9 बजे ब्रह्मप्रकाश निवासी टिमली अपनी बाइक से हरबर्टपुर से घर लौट रहे थे। झाड़ोवाला चौक के पास सामने से आ रही एक कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ब्रह्मप्रकाश और बाइक पर पीछे बैठी महिला निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से ब्रह्मप्रकाश को देहरादून रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके कारण तहरीर प...