गौरीगंज, मार्च 14 -- भादर। ब्लाक भादर के पीपरपुर थाना अंतर्गत मोचवा गांव निवासी58वर्षीय मो. नसीर खान की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार भोर में वह अपने बेटे शहबाज के साथ बाइक से अमेठी जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली अमेठी क्षेत्र के धम्मौर-अमेठी मार्ग पर टिकरी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में नसीर खान को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल उनके 22 वर्षीय बेटे शहबाज को उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर में भर्ती कराया गया है।नसीर खान कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष थे। वह भोर में बेटे शहबाज को एसआई की परीक्षा दिलाने रायबरेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.